भारतीय जनता पार्टी का विशाल सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन ढीमरखेड़ा में हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और ऊर्जा।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प, शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनहित में कार्य करने पर दिया गया जोर।
सिलौंडी:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन तथा कटनी जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के मार्गदर्शन में विधानसभा बड़वारा अंतर्गत ढीमरखेड़ा में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में सामने आया।
इस भव्य आयोजन में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा में जुटने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि संगठन की नींव कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और सेवा भावना पर टिकी होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान को गति दें।
इस अवसर पर बड़वारा विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाएं तब ही सफल होंगी जब कार्यकर्ता उन्हें ज़मीनी स्तर तक ले जाएंगे।
सम्मेलन में जिले और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुरेश राय, रवि खरे, विजय गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी, आशीष चौरसिया, नितिन पांडेय, अजय सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, विजय दुबे, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, प्रशांत राय, राजेश राजा चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, राजेश व्योहार, मिडिया प्रभारी अमित राय, अन्नू पाल, अमरेश राय, विनोद राय, नरेंद्र दहिया, महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष छवि गौतम, धनीराम विश्वकर्मा, शिव कुमार दहिया, भाग चंद्र साहू सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती और आम जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने अपने नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आगे की रणनीतियों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
अंततः यह सम्मेलन न केवल एक राजनीतिक आयोजन रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला मंच सिद्ध हुआ। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी समय में संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा की भावना से ही बढ़ेगी।