भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कटनी का गठन,वेलफेयर स्वर्णकार समाज को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व।

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कटनी का गठन,वेलफेयर स्वर्णकार समाज को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व।

प्रमोद सोनी को मिला मंडल उपाध्यक्ष पद, ज्योतिसना सोनी को मिली मंडल मंत्री की अहम जिम्मेदारी।

कटनी:

भारतीय जनता पार्टी कटनी द्वारा संगठन विस्तार एवं सामाजिक समरसता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कटनी का गठन किया गया है। इस गठन में भाजपा कटनी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की सहमति से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया, जिसमें वेलफेयर स्वर्णकार समाज को विशेष स्थान दिया गया है। पार्टी के निर्णय के अनुसार प्रमोद सोनी को मंडल उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है।  

प्रमोद सोनी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा वर्तमान में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज के युवा संगठन में संगठन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। तथा वेलफेयर स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला कटनी के उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें मंडल उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप कर अपने सामाजिक और सांगठनिक संतुलन को मजबूती दी है। प्रमोद सोनी लंबे समय से पार्टी के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे हैं और उनकी नियुक्ति से पार्टी के जमीनी ढांचे को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।  

इसके अतिरिक्त वेलफेयर स्वर्णकार समाज से वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजसेवी भरत लाल सोनी की सुपुत्री ज्योतिसना सोनी को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। युवाओं के बीच लोकप्रियता, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं समाजसेवा की भावना के चलते ज्योतिसना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी को भी बल मिलेगा।  

इस नियुक्ति के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं, वेलफेयर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों में हर्ष का वातावरण है। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमोद सोनी और ज्योतिसना सोनी को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।  

भारतीय जनता पार्टी के इस मंडल गठन को राजनीतिक गलियारों में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की पार्टी की प्रतिबद्धता और समर्पण स्पष्ट होता है। यह निर्णय न केवल संगठन को नई दिशा देने वाला है, बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे आगे आकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व करें।  

भविष्य में यह मंडल भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी नेतृत्व का यह प्रयास सामाजिक समरसता, संगठनात्मक विस्तार और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर mp,
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post