भाजपा जिला अध्यक्ष और बड़वारा विधायक ने होली मिलन समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

 भाजपा जिला अध्यक्ष और बड़वारा विधायक ने होली मिलन समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

सिलौंडी में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार।

सिलौंडी:

भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल द्वारा कछार गांव बड़ा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कटनी जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, विजय गुप्ता, सुरेश सोनी, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, सरपंच कैलाश चंद्र जैन और मंडल प्रभारी जितेंद्र अरोरा सहित कई गणमान्य नेता शामिल हुए।  

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू, गणेश साहू (पूर्व सरपंच), राजेंद्र बागरी (पूर्व सरपंच), ओमकार उपाध्याय, संतू असाटी, संतोष असाटी, नरेंद्र उपाध्याय, गणेश राय, भीष्म लाल तिवारी, विजय बागरी, कनछेदी बर्मन (पूर्व सरपंच), गणेश राय, प्रह्लाद राय, विजय राय, महेंद्र सिंह ठाकुर, मोहन बागरी, नरुण लोनी, रामबिहारी चामपुरिया समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।  

जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मजबूत संगठन के पीछे उन समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के सिद्धांतों को जीवंत रखा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।  

बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इसका पूरा श्रेय उन समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने अपनी मेहनत और त्याग से संगठन को सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से ही पार्टी निरंतर प्रगति कर रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।  

मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां वरिष्ठों का सम्मान और उनका मार्गदर्शन अनिवार्य होता है।  

वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सरपंच कैलाश चंद्र जैन ने भाजपा के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब पार्टी सत्ता में नहीं थी, तब कई बार विरोधी दलों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने और प्रताड़ित करने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ने पार्टी को मजबूत किया और उसे वर्तमान स्थिति तक पहुंचाया।  

इस भव्य कार्यक्रम में उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विजय दुबे, संदीप सोनी, वैभव चौरसिया, शैलेश जैन, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच सीमा भरत शुक्ला, संतोष कुमार, भगवती शुक्ला, धनीराम विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, विनोद राय, नरेंद्र दहिया, अन्नू पाल, सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, अमरेश राय, भानु काछी, सोनू गौतम, सूर्य प्रकाश गौतम, रमन चमपुरिया, सचिव शालिग्राम तिवारी, विकास खरे, मुकेश पटेल, बैजनाथ दहायत, धीरज जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

समारोह में रंगों और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के संकल्प को दोहराया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।  

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा, बल्कि संगठन की एकजुटता और मजबूती को भी और अधिक सशक्त किया।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर mp,
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post