मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, विदिशा ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित।
विदिशा:
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विदिशा जिला इकाई की ब्लॉक स्तरीय बैठक मंगलवार, 18 मार्च 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक में जिला महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष रुपेश आर्य एवं डॉक्टर शैलेंद्र कटारिया की उपस्थिति में विदिशा ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें विभिन्न पदों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विदिशा ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी:
-अध्यक्ष – आर. के. वासुदेव (Boss)
-उपाध्यक्ष – कमल रैकवार एवं पुष्पराज प्रसाद
-कोषाध्यक्ष – ओमप्रकाश नामदेव
-सचिव – कोमल प्रसाद सेन
-संयुक्त सचिव – प्रकाश लोधी, ओमप्रकाश जोशी एवं सुमित सेन
-कार्यकारिणी सदस्य – भैयालाल, धाकड़, धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य
प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा:
बैठक में 26 एवं 27 मार्च को मुरैना में आयोजित होने वाले प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा चंबल संभाग के कई वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विदिशा जिला इकाई के अधिकतम सदस्य इस अधिवेशन में भाग लेंगे और अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर आर. के. वासुदेव (Boss) का सभी साथियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
1.पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।
2.संघ की आगामी रणनीतियों और संगठित कार्ययोजना पर विमर्श किया गया।
3.नए सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
4.ब्लॉक एवं जिला स्तर पर पत्रकार सुरक्षा, कल्याण योजनाओं और संघ की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का संचालन एवं संबोधन:
बैठक का संचालन कमल रैकवार ने किया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा कोमल प्रसाद सेन द्वारा प्रस्तुत की गई। आर. के. वासुदेव ने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मुरैना महाधिवेशन एक ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
महासचिव ने किया आभार व्यक्त:
बैठक के सफल आयोजन के लिए जिला महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदौरिया ने वीडियो कॉल के माध्यम से आर. के. वासुदेव से चर्चा की और सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।
बैठक का आयोजन स्थल:
यह बैठक गेस्ट हाउस, रामद्वारा के पास, जेल रोड, विदिशा में संपन्न हुई।