अनिल सिंह बागरी को मण्डल अध्यक्ष बनाने की कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग।

 अनिल सिंह बागरी को मण्डल अध्यक्ष बनाने की कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग।

सक्रिय राजनीत और कुशल नेतृत्व के चलते बढ़ी अनिल सिंह बागरी की लोकप्रियता।

सिलौड़ी:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने खमरिया बागरी ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल सिंह बागरी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज कर दी है। खमरिया बागरी, गौरा, कछारगांव बड़ा, इटौली, तिलमन, कुंसरी और गनियारी समेत आसपास के कई गांवों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि अनिल सिंह बागरी को इस पद पर नियुक्त कर क्षेत्र के विकास और संगठन को नई मजबूती दी जाए।

अनिल सिंह बागरी का राजनीतिक सफर उनकी लगन, मेहनत और समर्पण का परिचायक है। 2004 में मात्र 17 वर्ष की आयु में राजनीति में कदम रखने वाले अनिल सिंह ने अपने कार्यों और कुशल नेतृत्व से न केवल भाजपा संगठन में अपनी पहचान बनाई, बल्कि जनता का भी अपार समर्थन हासिल किया।

   राजनीतिक सफर और संगठन में भूमिका:

अनिल सिंह बागरी ने 2013 से 2016 तक सिलौंडी मंडल उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2016 से 2019 तक अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष का दायित्व संभालते हुए उन्होंने पार्टी को संगठित और मजबूत करने का काम किया। उनके नेतृत्व में संगठन में कई सकारात्मक बदलाव हुए, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा।

2014 में उन्हें बागरी समाज कटनी और जबलपुर जिला के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनके कुशल प्रबंधन और संगठनात्मक क्षमताओं के चलते 2020 में बागरी समाज ने उन्हें कटनी और जबलपुर जिला का अध्यक्ष चुना। इस दौरान उन्होंने समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए।

                ग्राम नेतृत्व में सफलता:

अनिल सिंह बागरी ने स्थानीय स्तर पर भी अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। 2010 में खमरिया बागरी की जनता ने भारी बहुमत से उन्हें सरपंच चुना। 2015 में आरक्षण के कारण सीट बदलने पर भी पंचायत ने सामूहिक सहमति से उन्हें उपसरपंच नियुक्त किया। 2022 में, उन्होंने एक बार फिर सरपंच पद पर भारी मतों से जीत हासिल की।

      कार्यकर्ताओं और जनता का विश्वास:

अनिल सिंह बागरी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं ने उनकी खुले दिल से प्रशंसा की है। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन को मजबूत बनाने की क्षमता के कारण वे कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श नेता बने हुए हैं।

                 मांग और संभावनाएं:

कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि अनिल सिंह बागरी को मंडल अध्यक्ष बनाया जाता है, तो इससे न केवल भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार भी और अधिक मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में भाजपा को सामाजिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में लाभ होगा।

अब सभी की नजरें पार्टी संगठन पर टिकी हैं कि इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अनिल सिंह बागरी के नेतृत्व में क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।


संपर्क
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post