विलायत कला मंडल को नया अध्यक्ष: अजय सोनी 'अज्जू भैया' का भव्य स्वागत।
क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उल्लास, आतिशबाजी और सम्मान समारोह से गूंजा समारोह स्थल।
कटनी, विलयत कला:
विलायत कला मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में अजय सोनी 'अज्जू भैया' की नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। उनकी नियुक्ति के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने आतिशबाजी कर और अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय सोनी की कुशल नेतृत्व क्षमता और उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल नई ऊंचाइयों को छूएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जोश और उमंग का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए और अपने नए अध्यक्ष के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।