कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अभियान के तौर पर सीमांकन प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश देने के पहले ही दिन निपटें 75 सीमांकन प्रकरण

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अभियान के तौर पर  सीमांकन प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश देने के पहले ही दिन निपटें 75 सीमांकन प्रकरण

कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में लाएं और तेजी

कटनी:-कलेक्टर अवि प्रसाद  द्वारा  राजस्व अधिकारियों की बैठक में उनके कार्य क्षेत्र में लंबित सीमांकन प्रकरणों का अभियान  चलाकर  निपटारा करने के दिए निर्देश के बाद पहले ही दिन 75  सीमांकन प्रकरणों का निराकरण  हो चुका है ।इस  मामले में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अभी और तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

            राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया  है कि वर्तमान में गेहूं की फसल काटी जा चुकी है तथा जिले के फसल पैटर्न के अनुसार जून माह तक खेतों के खाली रहने की ही संभावना है। यह स्थिति सीमांकन करने के लिए आदर्श और बेहतर स्थिति है। इसलिए सभी राजस्व अधिकारी इस सहज और अनुकूल स्थिति में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करें। ताकि सीमांकन के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सके।

           पहले दिन यहां हुआ सीमांकन

            तहसीलवार सोमवार को निराकृत सीमांकन प्रकरणों में सर्वाधिक 13 सीमांकन प्रकरण ढीमरखेड़ा तहसील में निराकृत किये गये। जबकि बडवारा तहसील में 12 और बरही में 11 , रीठी में 9, विजयराघवगढ़ में 8 एवं कटनी में 7 तथा बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और कटनी नगर तहसील में 5-5 सीमांकन प्रकरण निपटाये गये हैं।

              आचार संहिता बाधक नहीं

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया है कि  किसी भी स्थिति में राजस्व प्रकरणों के निराकरण का काम बाधित नहीं  होना चाहिए।

       कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों को आगाह किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भी नामांतरण ,सीमांकन, बँटवारे और अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण  पूरी दक्षता और ऊर्जा से करने का कार्य सतत रूप से जारी रखा जाना चाहिए। यह एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

             सभी राजस्व अधिकारी आदर्श आचरण संहिता के दौरान भी राजस्व प्रकरणों के निराकरण सहित विभागीय सामान्य कामकाज के निपटारे पर विशेष ध्यान दें।


            चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी

         मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post