महाराष्ट के सोलापुर जिले में फसे श्रमिकों की सुरक्षित वापसी।
सोमवार की सुबह तक कटनी पहुंचेंगे श्रमिक।
कटनी:-महाराष्ट्र राज्य में कटनी जिले के मुश्किल परिस्थितियों में फंसे श्रमिकों की वापसी हो रही है। ये सभी श्रमिक बहोरीबंद क्षेत्र के है। कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रयासों से एक बार फिर बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम टिकरिया एवं कुम्हरवारा के करीब 23 श्रमिक वापस आ रहे हैं। श्रम पदाधिकारी के बी मिश्रा ने बताया कि इन सभी श्रमिकों को गन्ना कटाई हेतु महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अंतर्गत अक्कलकोट तालुका के घोणस गांव में किसी ठेकेदार द्वारा ले जाया गया था,उन सबकी सुरक्षित वापसी हो रही है।
क्षेत्रीय विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडेय द्वारा श्रमिकों के महाराष्ट्र में फसे होने की जानकारी कलेक्टर को दी गई थी कलेक्टर के संज्ञान में जानकारी आते ही जिला प्रशासन ने गंभीर प्रयास किया और सभी श्रमिकों को वापस बुलाने के प्रयास किये गये, और सम्बंधित जिला प्रशासन सोलापुर महाराष्ट्र से सीधे संपर्क कर सभी को वापस भेजनें का अनुरोध किया गया।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों से चर्चा अनुसार सभी श्रमिक महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए रविवार सुबह ट्रेन पकड़ चुके है। सभी श्रमिकों के सोमवार सुबह तक कटनी पहुंचने की सम्भावना हैद्य श्रम पदाधिकारी श्री मिश्रा, श्रमिकों के बराबर संपर्क में बने हुए हैं।